फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान दिवस में डीएपी खाद, छुट्टा पशुओं और बंदरों की समस्या का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
विज्ञापन

पीलीभीत। गांधी सभागार में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं उठाईं। किसानों ने समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध कराने, छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गोशालाओं में भेजने, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने और मंडी समिति में किसानों के लिए छाया व पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की।
किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि गुरदीप सिंह गोगी ने किसानों के हित में समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध होना जरूरी है, जिससे फसलों की आवश्यकतानुसार कृषि कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव शेखर दीक्षित ने जिले में छुट्टा मवेशियों की गंभीर समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छुट्टा मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खेतों में पहुंचकर ये मवेशी किसानों की खड़ी फसलों को भी नष्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी इनसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने छुट्टा मवेशियों को अभियान चलाकर पकड़ने और गोशालाओं में संरक्षित करने की मांग की।
शेखर दीक्षित ने बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम रम्बोझा और पैनिया हिम्मत में बढ़ रही बंदरों की संख्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बंदरों के झुंड किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई किसानों की फसलें काफी हद तक बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों ने बंदरों को जल्द पकड़वाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि जगविन्दर सिंह ने मंडी समिति पीलीभीत स्थित इफको सेंटर पर किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभाग गंभीरता से कार्रवाई करें और किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।किसान दिवस में उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें