पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के चकपुर स्कूल के शिक्षक पर रेस्टोरेंट में बैठकर काम करने की साक्ष्यों के साथ शिकायत की गई थी। 12 दिन बाद भी पूरनपुर के बीईओ अपनी जांच पूरी नहीं कर सके हैं।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव चकपुर के रहने वाले कुछ लोगों ने 18 दिसंबर को शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी के रहने वाले प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की शिकायत करते हुए डीएम को बताया था कि शिक्षक शहर में स्थित रेस्टोरेंट चलाते हैं। मामले में डीएम ने जब बीएसए को जांच दी तो उन्होंने शिक्षक का अलग-अलग कार्य दिवसों का चार दिन का वेतन रोक दिया था। बीएसए ने जांच पूरनपुर के खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी और जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। इसमें शिक्षक का निलंबन ही किया जाना है। संवाद