पीलीभीत। तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज में मरीजों के जाने के बाद कमरों में शराब पीने के मामले का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में सीएमएस ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। टीम आज अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज के तीन कमरों में कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने दिन में दो बजे से पहले शराब पी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने पर प्रधानाचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने सीएमएस को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मामले की जांच के लिए डॉ. आरिफ, डॉ. अश्वनि गुप्ता और मैटर्न इंचार्ज सहित तीन लोगों की जांच टीम बनाई है। टीम जांच कर रही है। सोमवार को रिपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।