पूरनपुर। किशोरी को घर से बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश के लिए पंचायत होती रही। रविवार को किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
रात्रि में गश्त के दौरान पुलिस को एक दिन पहले एक 13 वर्षीय किशोरी और युवक संदिग्ध हालात में घूमते मिले। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। बाद में किशोरी अपने घर चली गई। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता की कोशिश होती रही।
किशोरी के परिजन का आरोप है कि घटना की तहरीर एक कांस्टेबल को दी गई थी। समझौता न होने पर रविवार को किशोरी के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।