फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमनगरा से बुझिया तक कटान में तेजी

Sat, 23 Jul 2016 12:07 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
flood
विज्ञापन
जलस्तर में बढ़ोत्तरी के बाद शारदा कटान करती हुई रमनगरा, बुझिया और बिजौरी खुर्द कलां की ओर बढ़ने लगी है। नदी ने नगरिया खुर्द कलां में रेत के ढेर छोड़ दिए है। नदी के कटान का रुख अब रमनगरा से बुझिया तक दायें किनारे हो गया है।
विज्ञापन

शारदा नदी के जलस्तर में शुक्र वार सुबह बढ़ोत्तरी होने के बाद नदी ने रमनगरा से बिजौरी खुर्द तक दायें किनारे पर छोड़ी गई भूमि का कटान तेज कर दिया है। नदी तेजी से कटान करती हुई रमनगरा बुझिया के किनारे बने पत्थर के स्परों के नजदीक पहुंच रही है। यह स्पर बरसों पहले जब नदी ने इस इलाके की सैकड़ों एकड़ भूमि का कटान किया था, तब बाढ़ खंड ने नदी के पीछे हटाकर बनाए थे, लेकिन रमनगरा बुझिया से लेकर बिजौरी खुर्द तक कोई स्पर न होने के चलते नदी का कटान इस ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे यहां फसलों में क्षति की आशंका बनी हुई है। नगरियाखुर्द में भी स्पर 9 ए और 9 बी पर पानी का दबाव बना हुआ है, लेकिन रेत के ढेर स्परों के बीच में आने से यहां पर काफी क्षेत्र सुरक्षित है। इधर, बाढ़ खंड के सहायक अभियंता श्याम सिंह बघेल ने नदी क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि नगरिया खुर्द कलां की बाढ़ नियंत्रण योजना पूरी तरह से सुरक्षित है और यहां बने मार्जनल बांध के लिए वह एक सुरक्षा कवच साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें