फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्रा ने दरोगा पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जन सुनवाई पोर्टल पर की शिकायत

Tue, 22 Apr 2025 11:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के हजारा थाने में तैनात एक दरोगा पर छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा ने जन सुनवाई पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में छात्रा ने बगैर महिला कांस्टेबल के अभिरक्षा में लेने और लाते समय रास्ते में दरोगा पर गाड़ी में छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने जन सुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। छात्रा का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस उस पर समझौते का दबाव बना रही है। यहां बता दें कि छात्रा को एक मामले में बरामद किया गया था। 

विज्ञापन


घटना हजारा थाना क्षेत्र की है। छात्रा ने जन सुनवाई पोर्टल पर की शिकायत में कहा है कि बगैर महिला कांस्टेबल के उसे दरोगा ने अभिरक्षा में लिया। आरोप है कि थाने ले जाते समय दरोगा ने पुलिस की गाड़ी में उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत के बाद अब उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारा थाना के एसओ सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि छात्रा को अभिरक्षा में लेने का मामला कुछ दिन पहले का है। छात्रा के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी हुई है। कई बार छात्रा को फोन कर थाने बुलाया गया। मगर छात्रा नहीं आई। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात लिखकर देकर गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें