फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मासूमियत ने दादा-दादियों को रिझाया

Tue, 01 Sep 2015 11:32 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनहर किड्स वर्ल्ड में हुए ग्रांड पैरेंट्स डे पर बच्चों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से दादा-दादी व नाना नानी को जमकर रिझाया।
विज्ञापन

विद्यालय में मंगलवार को बच्चों ने कविताओं, गीत, संवाद व डांस आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने दादा-दादियों को खूब रिझाने हंसाया। बच्चों की मासूमियत पर दादा-दादी भी बलइयां लेते देखे गए। आयोजित कार्यक्रम में कक्षा केजी के बच्चों ने स्वागतगान, प्री नर्सरी के बच्चों ने मेरी नानी कविता, नर्सरी के बच्चों ने नानी तेरी मोरनी... गीत, केजी के बच्चों ने बिल्ली बोली म्यांऊ और चक धूम धूम... गीत पर डांस प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में कृष्णा, अंश, आयान, प्रिंस, पायल, आयांश, यशराज, आराध्या, शांति, वेदिका, जसकीरत, लव्या, एडविक, श्रीमई, अक्षरा, सूरज, गौरी, देवेंद्र, अथर्व, पावनी, हरमनजीत, वर्तिका आदि ने भाग लिया। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर बड़ों का सम्मान करने को प्रेरित किया। संचालन नीलू मंडल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संचालक परविंदर सिंह सैहमी, गुरदित्त सिंह सैहमी, करिश्मा कौर सैहमी, शिक्षिका मीनाक्षी, रमनदीप, प्रिया, अलखवा, केसर, पूजा, नेहा, कल्पना सूरी, सुनैना, रीता, मोहनी उपाध्यास, रीना सक्सेना, अल्पना कोहली, कोमल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल नितिन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें