फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोटांडा मार्ग के निर्माण को बढ़ी आंदोलनों की रफ्तार

Fri, 12 Jun 2015 10:56 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर हो चुके माधोटांडा मार्ग के पुनर्निर्माण को लेकर आप के धरने के साथ अब ग्रामीणों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जहां आप के धरने के नौवें दिन शिवसेना ने समर्थन दिया। वहीं, मथना क्षेत्र के किसानों ने मार्ग पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


आंदोलन-1
शहर में आप का अनशन नौवें दिन जारी
पीलीभीत। जर्जर माधोटांडा मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का चल रहा धरना नौवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को शिव सेना के प्रमुख पंकज शर्मा ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि जिले के विकास के लिए युवाओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक मंच पर आना होगा। विकास के लिए शिवसैनिक हर मंच साझा करेंगे। आप के जिला संयोजक संदीप सक्सेना ने कहा कि  जिले में सरकारी धन की जमकर लूटखसोट की जा रही है। माधोटांडा मार्ग तीन विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है और तीनों में सत्ताधारी विधायक हैं। जनता से दूरी बनाने जनप्रतिनिधियों को जनता ही बाहर का रास्ता दिखाएगी। धरनास्थल पर सचिव दानिश खां, शिवसेना महासचिव रामबहादुर शर्मा, गोविंद रस्तोगी, नरेश शर्मा, अमित मिश्रा आदि ने विचार रखे। धरना देने वालों में पवन विकास सक्सेना, पारस, अमन, गौरव दीक्षित, रामचंद्र, चंद्रपाल गंगवार, संजीव शुक्ला आदि शामिल रहे।

मथना में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन कर जताया विरोध
माधोटांडा। पीलीभीत माधोटांडा मार्ग की हालत चलने लायक भी नहीं बची है। बार-बार मांग के बाद भी सुनवाई न होने पर अब ग्रामीणों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को क्षेत्र के मथना एवं इसके आसपास के ग्रामीण माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर एकत्र हुए और उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि मार्ग खराब होने के कारण जहां वाहनों में टूट फूट हो रही है। वहीं, पीलीभीत जाने में काफी समय लगता है। रास्ता खराब होने से मैजिक में सफर करते समय जंगल में बंदर मैजिक और अन्य वाहनों पर चढ़ जाते हैं। इससे घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विकास कार्य जहां प्रदेश के जिम्मे हैं, वहीं यह मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना में होने के कारण केंद्र सरकार को भी हस्तक्षेप करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने जल्द निर्माण शुरू न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी, साथ ही मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को ज्ञापन भेजकर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में करमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गंगाराम, बलवीर सिंह, तरसेम सिंह, अमर सिंह यादव, रामभरोसे, रामेश्वर दयाल, जगदेव सिंह, हरि सिंह, अब्दुल नफीस खां, रणधीर सिंह, मीनू अली, ओमप्रकाश, जसवंत सिंह, रामसेवक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें