फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध संबंधों के शक में पति ने भाई की मदद से की थी पत्नी की हत्या

Sat, 07 Jun 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। पति का शक गांव जल्लूपुर निवासी नन्हीं देवी की हत्या का कारण बन गया। बेटियों का घर से गायब हो जाने की घटना ने पति के शक को मजबूती दी। पति ने बड़े भाई के साथ मिलकर तीन जून को पत्नी नन्हीं देवी को बांके से वार कर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को पुलिस ने डूंडा पुल से पति व उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना के गांव पतरसिया निवासी नन्हीं देवी (35) की शादी 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के साथ हुई थी। तीन जून को नन्हीं देवी अपनी मां के साथ अपने मायके जा रही थी। भगौतीपुर गांव के बाहर रास्ते में अखिलेश और उसके भाई अरविंद ने बांके से वार कर नन्हीं देवी की हत्या उसके ही भाई के सामने कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने डूंडा पुल से दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वह ट्रक चालक है। इस वजह से अधिकतर बाहर ही रहता था। पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों को किसी के साथ भगा दिया। कुछ दिन पहले जब वह घर लौटा तो पुत्रियों के चले जाने की जानकारी मिली। पुत्रियों के बारे में पूछा तो नन्हीं देवी झगड़ने लगी। बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में नन्हीं देवी कई लोगों से फोन पर बात करती थी। घर भी बुलाती थी।

आरोपी पति का कहना है कि तीन जून को उसकी पत्नी भागने की फिराक में थी। वह जबरदस्ती अपने मायके वालों के साथ जा रही थी। सूचना पर वह और भाई अरविंद रास्ते में पहुंचे और काफी समझाया, लेकिन नन्हीं देवी नहीं मानी। गुस्से में आकर उसने भाई अरविंद के साथ मिलकर बांका से उसकी हत्या कर दी। बांका एक ग्रामीण के खेत में छिपाकर भाग गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से दो बांका बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया महिला की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें