फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुपोषित बच्चों पर भारी पड़ रही गर्मी, दस में से आठ बेड फुल

Tue, 16 Jun 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
एनआरसी वार्ड में भर्ती अतिकूपो​षित बच्चे को परामर्श देंती चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भीषण गर्मी से कुपोषित बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। वर्तमान में वार्ड के दस में से आठ बेड पर कुपोषित बच्चे भर्ती हैं। चिकित्सक परिजनों को संतुलित आहार व बच्चों की घरों पर देखभाल के लिए पोषण युक्त डायट चार्ट बनाकर दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी में यह समस्या बढ़ गई है। डिहाइड्रेशन से बच्चों में कमजोरी, बुखार, उल्टी-दस्त, डायरिया जैसी समस्याएं उनको और कमजोर कर रहीं हैं। कुपोषित बच्चों पर गर्मी का असर जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड पर पूरी तरह से देखने को मिल रहा है। आरबीएसके की टीम की ओर से भी गर्मी में ग्रस्त बच्चे ही लाए जा रहे हैं।
वर्तमान में एनआरसी वार्ड में दस में से आठ बेड पर कुपोषित बच्चे हैं। एनआरसी वार्ड की संचालिका डॉ. नीता सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषित बच्चे जो पहले से बीमारियों को जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजन को गर्मी में बच्चों को देने वाले पोषण आहार की जानकारी कम है, इसके चलते बच्चे और भी ग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया जो भी परिजन बच्चों को लेकर परामर्श के लिए सीधे आ रहे हैं, उनको बच्चों को गर्मी में देने के लिए पोषण युक्त डायट चार्ट बताया जा रहा है व अति कुपोषित बच्चों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें