फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

Tue, 04 Oct 2016 12:01 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल सभा समिति के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत सोमवार को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम से निकली। शोभायात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बड़ा स्थल मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे रथ पर महाराजा अग्रसेन चल रहे थे। इसके पीछे चल रहे घोड़ों पर महाराजा अग्रसेन के सभी 18 वंशजों गोयल, मित्तल, गर्ग, तायल, ऐरन, गोयन, बिंदल, जिंदल का स्वरूप धारण कर लोग चल रहे थे । बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। निर्धारित मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा देर रात अग्रवाल सभा भवन पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद अग्रवाल सभा भवन में हुए कार्यक्रम में मनीषा मित्तल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन और उनके वंशजों का स्वरूप धारण करने वाले बच्चों को समिति के पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। शोभायात्रा के साथ समिति के संरक्षक विष्णु गोयल, कृष्णऔतार अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, ऑडिटर अनुज मित्तल, बंटी मित्तल, अनुराग मित्तल, अवधेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल मनोज गोयल, पंकज अग्रवाल समेत सभी पदाधिकारी चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें