फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने 11 साल में विकास और विश्वास पर किया काम : गोविंद नारायण शुक्ल

Wed, 11 Jun 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि सरकार ने 11 वर्ष सिर्फ जनता के विश्वास, देश का विकास व बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम किया है। देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का डंका दुनिया में बज रहा है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता की। कहा कि देश में कांग्रेस की 70 साल की सरकार आज 11 साल की भाजपा सरकार के विकास कार्यों से पीछे हो गई है। कांग्रेस ने कभी देश की जनता को विश्वास में लेकर कार्य नही किया।
भाजपा ने बीते 11 वर्ष में कई ऐसे विकास कार्य किए, जिससे लोगों में सरकार के प्रति भरोसे का विश्वास जागा है। दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बजा है। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इस बात का प्रमाण है। आज देश का बॉर्डर सुरक्षित है। वहीं पाकिस्तान में मिसाइल और ड्रोन से आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास पुरुष बताया। इस दौरान गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक विवेक वर्मा, भाजपा नेता गुरभाग सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला प्रभारी गुलशन आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें