घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव की विवाहिता बच्चों संग प्रेमी के साथ चली गई। साथ ही जेवरात और नकदी भी ले गई। मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बताया कि वह काम के सिलसिले में हरियाणा गया हुआ था। उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी। चार सितंबर को महिला रात्रि में अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। आरोप है कि घर में रखे माल जेवर के अलावा 30 हजार रुपये की नकदी भी ले गई।
जानकारी लगने पर पीडि़त काम छोड़कर घर आया और पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर महिला को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद