फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेतों में लगी आग से गेहूं के साथ गन्ने की फसल भी नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुर कलां में ईंट भट्ठे के पड़ोस में तालाब के नजदीक किसानों के खेतों में आग लग गई। इससे गेहूं के साथ ही गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर हुए इस अग्निकांड की सूचना फोन से पूर्व प्रधान हाजी रियाजत नूर खान ने तहसील प्रशासन को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देरी से पहुंची। इस बीच किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही किसानों ने फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने पर रोष प्रकट किया। किसानों का कहना है कि फायर ब्रिगेड टीम ने मेड़ पर खड़े पेड़ों पर लगी आग बुझाने का ही काम किया। इससे पहले बीज के लिए खड़ी गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

लेखपाल गौस मोहम्मद ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर नुकसान का सर्वे कर आंकलन किया। साथ ही मौके पर उपस्थित किसानों को मुआवजा शीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया। इसारत नूर खान, मोहम्मद मियां, गुड्डू खान, इजाजत नूर खान सहित दर्जनों किसान एवं गांव के लोग मौके पर उपस्थित रहे। शेरपुर कला में इसारत नूर का करीब दो एकड़ गन्ना, मोहम्मद मियां की नरई जली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें