फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश के कारण बराबरी पर छूटा रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल

Tue, 27 May 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
फाइनल मैच में प्रतिभाग करने वाली टीम के ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयोजक स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव डांग में चल रहा रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया। ढेरम और हरहरपुर हसन के बीच हुए फाइनल मुकाबले को बीच में रोककर दोनों को टीमों को सम्मानित किया गया। फाइनल मैच ढेरम और हरहरपुर हसन टीम के बीच खेला गया। हरहरपुर हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी फैसला किया। टीम ने 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। इसमें अर्शु खान ने 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं जवाब में ढेरम टीम सिर्फ चार ओवर ही खेल सकी। तब तक बारिश शुरू हो गई। टीम ने चार ओवर में दो विकेट खोकर 40 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा। दोनों टीमों के मुकाबले को बराबर मानते हुए प्रत्येक टीम को 17000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। दोनों ही टीमों को एक-एक ट्राफी दी गई। हरहरपुर हसन को एलईडी और ढेरम टीम को कूलर दिया गया। मैन ऑफ दा मैच अर्शु खान को चुना गया। फाइनल मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें