फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बुढ़ापे का सहारा छिनने के बाद बदहवास हुए पिता

Mon, 09 Jun 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जवान बेटे का अधखाया शव देखकर वृद्ध मंगली प्रसाद बदहवास हो गए। उनके कांपते शरीर और आंखों से गिरते आंसुओं को देखकर अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अधिकारियों ने जब उन्हें मदद का भरोसा दिया तो उनका कहना था कि बुढ़ापे का सहारा छिन गया। अब क्या चाहिए, जब हमारा सब चला गया। उन्होंने किसी से ज्यादा बात भी नहीं की। लड़खड़ाती जुबान से चंद बातें कहीं। इस दौरान अफसर उन्हें लगातार मदद का भरोसा देते रहे।
विज्ञापन



बिखर गई मुकेश की गृहस्थी

दो भाइयों में छोटे मुकेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं। इनमें एक सात और दूसरा नौ साल का है। पत्नी शिक्षामित्र हैं। उन्होंने दोनों बेटों का शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला कराया है। उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरोप : लकड़ी बेचने के लिए खुद ही जाल तुड़वाते हैं वनकर्मी
बेटे की मौत के बाद दुखी मंगली प्रसाद ने वन विभाग पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि वनकर्मी लकड़ी बेचने के लिए खुद ही जहां-तहां जाल फेंसिंग को तुड़वा देते हैं। बाघ इन्हीं जगहों से होकर जंगल से बाहर आते हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए विभाग के पास इंतजाम नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें