फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में बंद हुई 42 प्रत्याशियों की किस्मत

Thu, 16 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
मतदान करने जाती महिलाएं
विज्ञापन
चारों विधानसभाओं के लिए मैदान में उतरे सभी 42 प्रत्याशियों की किस्मत मतदान पूर्ण होने के साथ ईवीएम में बंद हो गई। शाम पांच बजे मतदान पूरा होने के बाद पोलिंग पार्टियों के मंडी पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो देररात तक चलता रहा। चारों विधानसभाओं से 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। बीसलपुर के बूथ नंबर 20, अमरिया के बूथ 58, 94 के अलावा टोंडरपुर, फरदिया आदि में सुबह ईवीएम में खराबी के चलते मतदान समय से प्रारंभ नहीं हो सका। इसकी सूचना मिलने पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथ पर पहुंचकर ईवीएम की खराबी को दूर किया। कुछ बूथ पर ईवीएम बदलनी पड़ी। सुबह डीएम मासूम अली सरवर एवं एसपी देव रंजन वर्मा ने एनआईसी पहुंचकर वेबकास्टिंग के जरिए ऑनलाइन बूथों पर चल रही प्रक्रिया को देखा। इसके बाद दोनों अधिकारी भ्रमण पर निकले। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले शहर के रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में बने मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। शाम पांच बजे से पूर्व ही पीठासीन अधिकारियों ने अपने बूथों की स्थिति का आंकलन कर सूचना अधिकारियों को दी। पांच बजे मतदान का समय समाप्त होने के बाद लाइन में खड़े मतदाताओं के ही वोट डलवाए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें