फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलाखेड़ा में किसान की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 20 Apr 2015 11:24 PM IST
अमरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुगलाखेड़ा निवासी 65 वर्षीय किसान नत्थूलाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घरवालों का दावा है कि 50 बीघे जमीन में महज 35 कुंतल गेहूं निकलने से वह परेशान रह रहे थे। इसी तनाव के कारण उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक नत्थूलाल पिछले कुछ दिन से गुमसुम रहने लगे थे। सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए ले जा पाते कि इससे पहले उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने ग़मगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। किसान के बेटे शिवकुमार ने बताया कि उसके पिता के पास 72 बीघा जमीन है।

इसमें से 50 बीघा में गेहूं व 22 बीघे में गन्ने के फसल बोई थी। शिवकुमार ने बताया कि उसके पिता ने सितारगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 12 लाख रुपये का कर्ज लिया था। रविवार को पिता खेत पर गेहूं की गहाई कराने गए थे। गहाई के दौरान मात्र 35 कुंतल गेहूं निकला। जिसे देख वह परेशान हो उठे।
विज्ञापन


बेटे का दावा है कि इसी सदमे में उनकी सोमवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। तड़के वह लोग उन्हें इलाज के लिए कहीं ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई।
गश खाकर खेत  में गिरा किसान
पूरनपुर। खेत देखने गए गांव हुसेनापुर निवासी साठ वर्षीय किसान चंद्रभान मिश्र फसल देखकर गश खाकर खेत में गिर गए। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रधान पुत्र टिंकू अग्निहोत्री ने बताया कि चंद्रभान मिश्र के पास करीब दो एकड़ भूमि गांव दुधियाखुर्द में है। खेत में कम उत्पादन होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में उनको पूरनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी दशा गंभीर बनी हुई है।
मुआवजा के लिए भूख हड़ताल 23 से
पूरनपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा फसल बर्बादी पर किसानों को मुआवजा न मिलने के विरोध में प्रांतीय आह्वान पर 23 अप्रैल से जिला मुख्यालय पर किसानों के साथ दो दिनी भूख हड़ताल कर प्रदर्शन करेगी।

महासभा के राज्य कमेटी सदस्य अलाउद्दीन शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को कई गांव में संपर्क कर किसानों की पीड़ा सुनी। श्री शास्त्री ने कहा कि तबाही और मुआवजा के बंदरबांट के विरोध में किसान महासभा ने प्रदेश में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसी के चलते 23 व 24 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन होगा। जबकि चार और पांच मई को प्रदेश मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें