फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार ने डांटा तो किशोर ने कर ली खुदकुशी

Wed, 15 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारीजनों की डांट डपट से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान से छह सौ मीटर दूर बाग में किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। कलीगनर कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी राजू पासवान मजदूरी करते है। बुधवार को मजदूर के 12 वर्षीय बेटे फूलबाबू को परिवार वालों ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर फूलबाबू साइकिल पर गुस्से में घर से निकल गया। माता-पिता समझे कि वह खेलने गया होगा। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान फूलबाबू का शव बाग में नाइलान की रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका मिला। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कहकर कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। माधोटांडा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें