फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पृथ्वी है हमारी, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विश्व पृथ्वी दिवस पर प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु में बनाई गई रंगोली। स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। पृथ्वी दिवस पर जिले भर में स्कूलों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम हुए। रैली और गोष्ठियों के माध्यम से धरती पर मंडरा रहे खतरे के प्रति लोगों को सचेत किया गया। पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ, पृथ्वी है हमारी, इसे बचाना सबकी जिम्मेदारी आदि स्लोगन और नारे लगाए गए।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल पिपरिया अगरु में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने रंगोली सजाकर पृथ्वी बचाने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापिका सय्यदा ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी। इको क्लब के सहयोग से पौधारोपण कर जिम्मेदारी भी तय की गई।
शहर के एसएन इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के निर्देशन में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के माध्यम से एक क्यूआर कोड फॉर फ्लोरा नामक शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पहल का उद्देश्य छात्रों एवं आमजन को पौधों के औषधीय और जैविक महत्व से अवगत कराना है। विद्यालय परिसर में विभिन्न वृक्षों के तनों पर उनके औषधीय गुणों, फलों से लाभ एवं जैविक विशेषताओं को दर्शाने वाले क्यूआर कोड चस्पा किए गए। कोड को स्कैन कर पौधों की वैज्ञानिक जानकारी, उपाय, लाभ आदि की जानकारी मिल सकेगी। कार्यक्रम में इको क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. तसलीम हसन खां, असीमुद्दीन, मुसब्बिर हुसैन, रहीसुद्दीन, इफ्तिखार अली खां, यासीन अहमद खां आदि का सहयोग रहा।
पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। जल और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य संजय मिश्र, आचार्य राजीव मोहन अग्रवाल आदि ने विचार रखे। गांव मोहनपुर स्थित गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी गई। स्कूल की प्रबंधक राजपाल कौर, प्रधानाचार्य संजीव कुमार कुशवाहा आदि ने विचार रखे।



निजी स्कूलों में भी हुए कार्यक्रम
पीलीभीत। वल्लभनगर कॉलोनी स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने पोस्टर, स्लोगन राइटिंग, रंग भरो आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रबंधक सनी दीक्षित व प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने बच्चों को जरूरी जानकारी दी।
शैमरॉक किरन स्कूल में भी विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण के साथ रंगभरो प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक हर्ष कंचन ने पौधरोपण के फायदे बताए। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर, स्लोगन, राइटिंग समेत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पृथ्वी के संकट को दर्शाते हुए जागरूक किया गया। प्रबंधक देवेंद्र छाबड़ा व प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने जरूरी जानकारी दी।
बेनहर गुरुकुल में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। संपूर्ण जानकारी के साथ वृक्षों का कटान न करने, अपनी धरती का सम्मान करेंगे, अधिक वृक्ष लगाएंगे, पर शपथ दिलाई। संस्थापक परविंदर सिंह सैहमी, मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदित सिंह सैहमी आदि मौजूद रहे। संवाद

विश्व पृथ्वी दिवस पर प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु में बनाई गई रंगोली। स्रोत शिक्षक

विश्व पृथ्वी दिवस पर प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु में बनाई गई रंगोली। स्रोत शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें