फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चालक ने 70 लाख का माल आठ लाख में बेच दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। 70 लाख रुपये का माल आठ लाख में बेचने के बाद ट्रक चालक ने कंपनी के अभिकर्ता को गुमराह करते हुए कहा कि माल लुट गया है। बाद में पुलिस की पूछताछ में चालक ने सब कुछ उगल दिया।
विज्ञापन


पीलीभीत के एक मोहल्ले के युवक ने बताया कि वह पान एक पान मसाला कंपनी का अभिकर्ता है। उसने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद स्थित कंपनी से 70 लाख का माल मंगाया था। चालक को माल भरा ट्रक लेकर रात नौ बजे तक पीलीभीत पहुंच जाना था। इस बीच अभिकर्ता और ट्रक चालक में फोन पर बात भी होती रही। रात लगभग आठ बजे चालक का फोन स्वीच ऑफ हो गया।
अभिकर्ता रात भर ट्रक की प्रतीक्षा करता रहा। शुक्रवार को सुबह ट्रक चालक ने अभिकर्ता के पास पहुंचकर उसे गुमराह करते हुए कहा कि बीसलपुर क्षेत्र में लुटेरों ने शस्त्रों के बल पर ट्रक में भरा 70 लाख का माल लूट लिया है। अभिकर्ता चालक को बीसलपुर कोतवाली ले आया। चालक ने पुलिस को भी यही बात बताई।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चालक ने सब कुछ उगल दिया। चालक ने पुलिस को बताया कि उसने 70 लाख का माल बीसलपुर के एक व्यापारी के हाथ आठ लाख रुपये में बेच दिया है। पुलिस ने चालक को साथ लेकर व्यापारी की गोदाम पर छापा मारा और सारा माल कब्जे में ले लिया। पुलिस ने व्यापारी और चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अभी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गाजियाबाद से कंपनी मालिक को बुलाया गया है। कंपनी मालिक के आने के बाद इस संबंध में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें