फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मजदूरी मांगने पर किसान ने धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धान रोपाई की बकाया मजदूरी मांगने गए श्रमिकाें को किसान ने गाली-गलौज कर भगा दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। श्रमिकों ने पुलिस से शिकायत कर किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सुआबोझ निवासी जसवंत, अमरजीत, राजू ने बताया कि माधोटांडा के एक किसान से प्रति एकड़ धान की रोपाई 3,300 रुपये तय की थी। धान रोपाई का काम शुरू किया। तब किसान ने उन लोगों को तीन बार में मजदूरी के 40 हजार रुपये दिए। शेष बचे 52,400 रुपये बाद में देने को कहा। आरोप है कि बाद में रुपये मांगने पर किसान टाल-मटोल करने लगा। बृहस्पतिवार को रुपये मांगने किसान के घर पहुंचने पर उसने रुपये देने से मना कर गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध पर उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें