फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से विकसित भारत का सपना होगा साकार

विज्ञापन
नारी श​क्ति वंदन अ​धिनियम की जानकारी देंती महिला प्रवक्ता। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक कॉलोनी में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रेसवार्ता कर इससे होने वाले लाभ बताए गए। महिलाओं ने राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में डॉ. ऋचा वार्ष्णेय, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. पूनम कटियार, स्काउट एवं गाइड की जिला कमिश्नर शालिनी पांडे उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


अधिनियम को लेकर डॉ. ऋचा वार्ष्णेय ने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते एक महिला ग्राम प्रधान से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाएं व यह विधेयक उसी सोच का प्रतिबिंब हैं।
डॉ. पूनम कटियार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का उल्लेख करते हुए लोकतंत्र में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी से उनका सम्मान व प्रभाव दोनों बढ़ाने की बात कही। वहीं, डॉ. रश्मि चौधरी ने कहा, भारत की बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें