आवासों में गड़बड़ी को लेकर अनशन शुरू
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
आवासों के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ब्लाक परिसर में अनशन शुरू कर दिया। बीडीओ द्वारा जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अनशन खत्म किया।
गांव गोवल पतीपुरा के ग्रामीणों ने लोहिया आवासों में गड़बड़ी को लेकर ब्लाक परिसर में रविवार से अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आवासों का निर्माण अधूरा कराया गया है। उनसे अंगूठा लगवा कर खातों से पूरी धनराशि निकाल ली गई। आरोप है कि बैंक पास बुक ग्राम प्रधान व सचिव ने अपने पास रख ली थी। काफी समय बाद भी आवासों में शौचालय नहीं बनवाए गए और आवासों को भी मानक के अनुरूप नहीं बनवाया गया। सचिव से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बार बैंकों की पास बुक मांगी गई, लेकिन नहीं दी। काफी प्रयास करने के बाद बैंक पास बुकें मिली। तब खातों से पूरी धनराशि निकालने की जानकारी हुई। अनशन स्थल पर शाम को पहुंचे बीडीओ ऋषि पाल सिंह ने ग्रामीणों से जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया। अनशन स्थल पर बैठने वालों में हरीशचंद्र, अमर सिंह, भूपराम, अंगूरी देवी, शहीदन, लज्या देवी, गोमती देवी, सदावती, लक्ष्मी देवी आदि शामिल रहे।