मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पहुंचे मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि सपा प्रदेश के विकास को संकल्पित है। नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों के सहयोग से विकास को और गति दी जाएगी।
मरौरी से निर्वाचित बीडीसी एवं राज्यमंत्री के अनुज अरुण वर्मा और बरखेड़ा बलाक से निर्वाचित बीडीसी अनीता राना की ओर से संयुक्त रूप से बीडीसी सदस्यों सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सबसे पहले दोनों बीडीसी सदस्यों ने राज्यमंत्री का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद राज्यमंत्री के हाथों सभी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने बीडीसी सदस्यों से अपने क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने जनता ने उन्हें जिस उम्मीद के साथ चुनकर भेजा है सरकार की नीतियों की मदद से सभी बीडीसी सदस्य उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। वह उन्हें हर तरह का सहयोग देने को तैयार हैं। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, शांति स्वरूप, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, प्रशांत शर्मा, राजू सोनकर, मोईन खां, मोहम्मद जहागीर, राजू शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
राज्यमंत्री का हुआ स्वागत
गुरुमुख एकेडमी जरा पर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधक गुरमेल सिंह एवं प्रधानाचार्य हीरालाल वर्मा ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई। इस मौके पर निराकार सिंह, कमलजीत सिंह, रंधीर सिंह, जसवंत सिंह, रामकृष्ण, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।