फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र की रंगीनियों में दिन भर डूबा रहा जिला

Wed, 27 Jan 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बावजूद जिले में 67वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह प्रभात फेरियां निकाली गईं। सरकारी व अर्द्धसरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया। पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। शाम को सद्भावना मार्च भी निकाला गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सुबह कड़ाके की सर्दी व कोहरे के बीच शहर के स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालीं। पुलिस लाइंस में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। यहां विभिन्न स्कूलों के अलावा जावेद डांस ग्रुप के युवाओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। कलक्ट्रेट पर डीएम मासूम अली सरवर व विकास भवन में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका कैंपस में चेयरमैन प्रभात जायसवाल, बीएसए कार्यालय पर बीएसए अंबरीष कुमार यादव, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, जिला पंचायत में अध्यक्ष आरती व सदर तहसील में एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव ने ध्वजारोहण किया। वाटर वर्क्स कंपाउंड से सद्भावना रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च में विभिन्न स्कूलों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इससे पूर्व उन्होंने वृद्धाश्रम व अस्पतालों में फल वितरण किया। कार्यक्रम में एसपी अनिल कुमार सिंह, एडीएम अजय कांत सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा समेत तमाम जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इन स्कूलों में हुआ ध्वजारोहण
संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ. दीपक कुमार गंगवार, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में संरक्षक राजेंद्र सिंह छाबड़ा, पुष्प इंस्टीट्यूट में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सेंट एलायसियस कॉलेज में फादर पायस मैनेजिज ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अध्यक्ष राजा रामनाथ ने झंडा फहराया। बच्चों ने मार्चपास्ट किया ओर कार्यक्रम पेश किए। यहां डॉ. महेशचंद्र अग्रवाल, अतुल कुमार अग्रवाल, नीता मोदी आदि मौजूद रहे। लिटिल एंजिल्स स्कूल में प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने महिलाओं का सम्मान करने व उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। यहां डॉ. विजय अग्रवाल, विमला अग्रवाल, प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल मौजूद रहे। बेनहर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने झंडा फहराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। यहां परविंदर सिंह सैहमी आदि मौजूद रहे। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राज विज, गुरुनानक पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनापुर में प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, ब्राइट फ्यूचर डिग्री कॉलेज गजरौला में चेयरमैन मोहम्मद आरिफ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रेनू सक्सेना, शेमरॉक किरन स्कूल में प्रधानाचार्य अदिती कंचन, सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में डॉ. सहदीप अवस्थी, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, गोस्वामी मॉम्स प्राइड में प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य किरन सक्सेना, एसएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सखावतउल्लाह खां, बचपन हायर एकेडमी में प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, बृजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक केसी शर्मा, गुरु हरगोविंद बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक कमिंदर सिंह, वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती, मदरसा जामए अनवर में सूफी सैय्यद अहमद मियां, सेंट अली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य गुलाम अली, लार्ड कृष्णा स्कूल में संस्थापक टीटू सिंह चौहान, दिव्यानंद विद्या मंदिर में  प्रबंधक आरए गंगवार, मदरसा फैजाने गरीब नवाज में संस्थापक परवेज अंसारी, मदरसा अब्दुल्लाह जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य मोहतशिम, प्राथमिक विद्यालय कैच में ग्राम प्रधान रामपाल, नत्थादेवी स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजवीर ने झंडा फहराया। प्रभातफेरी निकाली गई और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।  
विज्ञापन


इन संगठनों ने भी किया ध्वजारोहण
जिला जजी के न्याय भवन पर प्रभारी जिला जज विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया। स्पेशल जज पंकज कुमार उपाध्याय, अहसान हुसैन, सत्यप्रकाश, शिवमणि शुक्ला, जयप्रकाश पांडेय, सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार, डीएन सिंह मौजूद रहे। मुंसिफ न्यायालय बीसलपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। संयुक्त बार में अध्यक्ष किशनलाल ने ध्वजारोहण किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सैय्यद तौकीर अहमद, सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, बसपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम, पश्विमी उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नगराध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, वाल्टन क्लब पर उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, खाद्यान्न आढ़ती कल्याण समिति कार्यालय पर उपाध्यक्ष हरीकृष्ण सिंह, भारतीय भवन एवं अन्य सन्निर्माण मजदूर यूनियन कार्यालय पर मंत्री ब्रहमस्वरूप वर्मा, युवा जागृति परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष हरिकिशोर रावत, विकलांग कल्याण समिति कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गेंदनलाल, नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर लेखाकार अनिल शर्मा, जनशिक्षण संस्थान में कार्यवाहक निदेशक सलीम मियां, नेहरू युवती मंडल नारी उत्थान समिति कार्यालय पर प्रबंधक अनीता सक्सेना, बैंक इम्प्लाइज यूनियन कार्यालय पर अध्यक्ष सौरभ गंगवार, उर्दू वेलफेयर सोसायटी कार्यालय पर सचिव मोहम्मद अली नवेद, राष्ट्रीय चीनी फैक्ट्री मजदूर कार्यालय पर रमेशलाल, इलाहाबाद बैंक पौटाकलां पर शाखा प्रबंधक अभिषेक मुखर्जी ने झंडा फहराया।   

संस्कार भारती ने किया भारत माता पूजन
पीलीभीत। साहित्य संस्था संस्कार भारती ने गणतंत्र दिवस पर भारत माता पूजन किया। गैस चौराहा स्थित शहीद दामोदर दास पार्क में संस्था के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र गोस्वामी, प्रदीप अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें