फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिलाधिकारी ने ग्राम समाज की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सदर तहसील क्षेत्र के आईजीआरएस पर आई शिकायत को लेकर मौका मुआयना किया। इस दौरान गांव गुटैहा में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया।
विज्ञापन


गांव गुटैहा निवासी मिंटे की ओर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत आईजीआरएस पर की गई थी। जिलाधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए टीम के साथ ग्राम समाज की भूमि की जांच कर कब्जा मुक्त करा दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अवैध कब्जा करने वाले को हिदायत दी कि ग्राम समाज की भूमि पर दोबारा कब्जा न करें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह, लेखपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें