पीलीभीत। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने जिला अस्पताल आने वाले दिव्यांगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। बैठने और अन्य व्यवस्थाओं में तो सुधार हुआ, लेकिन शिविर में आने वाले चिकित्सकों की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया है। मरीजों को कमी बताकर टरकाने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। चिकित्सक भी समय से नहीं पहुंचे।
जिला अस्पताल के आयुष विंग कक्ष में सोमवार को दिव्यांगों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया। सुबह करीब 11 बजे यहां रजिस्ट्रेशन फार्म जमा हो रहे थे। मुख्य गेट पर बैठा कर्मचारी उनके कागजात जमा कर रहा था। कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा था। इस दौरान शिविर में पहुंचे कई दिव्यांगों ने प्रमाण पत्र के नाम पर कई महीनों से चक्कर लगवाने की बात कही।
मरीजों ने बताया कि कभी किसी अभिलेख, तो जांच या फिर चिकित्सक के न आने से उनका प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत इस सर्द मौसम में हो रही है। करीब 11:15 बजे आर्थोपेडिक चिकित्सक पहुंचे और दिव्यांगों की जांच शुरू की। नेत्र व ईएनटी के चिकित्सक नहीं पहुंचे। पूछे जाने पर कर्मचारी ने बताया कि एक साथ तीनों चिकित्सकों के बैठने से यहां अव्यवस्था होगी।
-
फोटो: 15
करीब दो माह से चक्कर काट रहा हूं। हर बार कागज पूरे न होने की बात कहकर जनसेवा केंद्र भेज देते हैं। हर बार एक नया कागज बता दिया जाता है। एक बार में कागज नहीं बताए जाते हैं। इससे दिक्कत होती है।
- रवि, बीसलपुर
फोटो: 16
छह बार से ज्यादा चक्कर लगा चुका हूं। इस बार भी अगली बार आने को कह दिया गया है। लंबी दूरी होने के चलते काफी समस्या होती है।
- मोहम्मद मियां, शेरपुर
फोटो: 17
यहां के कर्मचारी सही व्यवहार ही नहीं करते हैं। पूछे जाने पर झल्लाते हुए जवाब देते हैं। कोई सही जवाब नहीं मिलता। यहां महज चक्कर कटवाए जाते हैं।
- जाहिद बेग, परेवा
फोटो: 18
प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तीसरी बार आया हूं। अब दूसरा एक्स-रे लिखा है। उसे करवाने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी कराने को कह रहे हैं।
- रामौतार, जहानाबाद
विभागीय कार्य से बाहर आया हुआ हूं। मामले की जानकारी नहीं है। अगर ईएनटी व नेत्र परीक्षक नहीं पहुंचे, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
-डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय परिसर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने को बैठे लोग।संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय परिसर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने को बैठे लोग।संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय परिसर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने को बैठे लोग।संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय परिसर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने को बैठे लोग।संवाद