फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकान पर युवती से छेड़खानी कर रहे युवक को पीटा, बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। एक दुकान पर युवक के छेड़खानी करने पर युवती के परिवार वालों ने उसे घर में खींचकर बंधक बना लिया और पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया और थाने लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर एक युवक एक दुकान पर पहुंचा और युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। युवती के परिजनों ने युवक को घर में खींचकर बंधक बना लिया और बाद में जमकर पिटाई लगाई। किसी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बंधकमुक्त कर थाने ले गई। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इधर, समझौते को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें