किसानों को रबी फसलों की जानकारी देने को किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रदेव द्विवेदी ने कहा कि किसान जागरूक होकर आधुनिक तकनीकि को अपना कर अधिक उत्पादन करें। किसानों की उन्नति से ही देश का विकास होगा।
कृषि विभाग की ओर से गांधी प्रेक्षागृह मैदान में हुए मेला एवं गोष्ठी का शुभारंभ सीडीओ ने दीप जलाकर कर किया। उन्होंने कहा कृषि में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इससे पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डा. एसएस ढाका, डॉ. फैज मोहसिन, डॉ. रीना सेठी, डॉ. एनसी त्रिपाठी ने कृषि की नवीनतम जानकारियां दी। वहीं विभागीय एवं बैंक अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी लेकर किसानों को लाभ लेने की अपील की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं जिसका अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने जवाब देकर निराकरण किया। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने किसानों से कहा कि यदि उन्हें किसी विभाग से कोई समस्या हो रही है या शिकायत का निराकरण नहीं हो रहा है तो वह सीधे सीडीओ या उनसे मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां विभिन्न विभागों व कंपनियों के स्टाल भी लगाए गए।
कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा और आभार कृषि उपनिदेशक एके सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, डीएफओ आदर्श कुमार, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीसीओ राजेश्वर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, एआर पीके भटनागर, एलडीएम केएस सिद्दीकी, सहकारी बैंक के महाप्रबंधक आलोक गुप्ता, सौरभ द्विवेदी, डास्प के जिला समन्वयक डॉ. विवेकानंद, डिप्टी पीडी राजकुमार, डीडीएम नाबार्ड एके रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत लोकेंद्र बहादुर सिंह, बिनोवा सेवा आश्रम की रंजना, एडीओ अनिल गौतम, प्रदीप मिश्रा, अनिल वर्मा सहित कई अधिकारी कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे लोग मौजूद रहे।