रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में इग्नू के नए प्रवेश पाए विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा प्रणाली और नियमावली की विस्तार से जानकारी दी गई।
महाविद्यालय में शनिवार को परिचय सत्र के दौरान इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ से आए उप निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि वर्तमान में इग्नू के 228 शैक्षिक कार्यक्रम संचालित हैं। विद्यार्थी अपनी आवश्यकतानुसार इन्हें चुन सकते हैं। इग्नू विद्यार्थी अनुकूल शिक्षण प्रणाली के लिए स्व शिक्षण मुद्रित, दृश्य श्रव्य सामग्री, ई लर्निंग, मल्टीमीडिया एवं मोबाइल आधारित अध्ययन एवं वेब आधारित विद्यार्थी सहायता सम्मलित है। बताया कि इग्नू द्वारा छात्र किसी भी परीक्षा केंद्र से परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट प्रकोष्ठ विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर भी प्रदान करता है। विद्यार्थी प्लेसमेंट सर्विसेज वेबलिंक के माध्यम से अपना बायोडेटा कैंपस प्लेसमेंट सेल में डाल सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान छात्र पारस्परिक संवाद का भी आयोजन किया गया। जिसमें रुपा, साक्षी दीक्षित, सिमरन तूबा, वीरेंद्रपाल, महेंद्रपाल, कंचन आदि ने भाग लिया।