फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिपो को जल्द मिलेंगी पांच नई बसें, सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बसों की नीलामी के बाद घटकर 103 रह गई थी संख्या, नई बसें मिलने से बढ़ेगी संचालन क्षमता
विज्ञापन

पीलीभीत। रोडवेज यात्रियों के लिए राहत की खबर है। स्थानीय डिपो को जल्द ही पांच नई बसें मिलने जा रही हैं। शासन स्तर से नई बसों की स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बसों के डिपो में शामिल होने के बाद स्थानीय मार्गों पर बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय रोडवेज डिपो से पहले 107 बसों का संचालन किया जा रहा था। इनमें से चार बसों की कुछ समय पहले नीलामी कर दी गई। इसके बाद डिपो में संचालित बसों की संख्या घटकर 103 रह गई। बसों की संख्या कम होने से खासकर स्थानीय मार्गों पर संचालन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विभागीय अधिकारियों की ओर से नई बसें उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया था। अब शासन की ओर से डिपो को पांच नई बसें उपलब्ध कराने को हरी झंडी दे दी गई है। जल्द ही बसों की उपलब्धता होने के बाद इन्हें जरूरत के अनुसार स्थानीय मार्गों पर लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और विभिन्न रूटों पर संचालन व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बसें मिलने के बाद डिपो की संचालन क्षमता पहले की तुलना में बढ़ जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की संख्या और रूट की जरूरत को देखते हुए बसों का संचालन कराया जाएगा। खासकर जिन स्थानीय मार्गों पर बसों की कमी महसूस की जा रही है, वहां नई बसों को लगाया जा सकता है। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि जल्द ही डिपो को पांच नई बसें मिल जाएंगी। डिपो को मिलने वाली बसों का संचालन स्थानीय मार्गाें पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें