फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रा से लौट रहीं दो महिलाओं की मौत

Mon, 12 Sep 2016 11:50 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीर्थयात्रा कर लौट रहीं जिले की दो महिलाओं की बदायूं के कछला घाट पर हादसे में मौत की खबर से पताभोजी नवदिया और आसपुर गांव में मातम छा गया। हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुट गया। यात्रा पर गए अन्य परिवारों के लोग अपनों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा के आसपुर निवासी रामप्रसाद सात सितंबर को बस लेकर तीर्थयात्रा पर गए थे। बस में करीब 50 लोग थे। हरिद्वार, वृंदावन और मथुरा के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर यात्री रविवार रात को लौट रहे थे। बदायूं जिले में कछला घाट के पास तीर्थ यात्रियों की बस को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पताभोजी गांव की 60 वर्षीय कोकिला देवी पत्नी रामप्रसाद और माधोटांडा के आसपुर गांव की 58 वर्षीय नन्ही देवी पत्नी प्रेमराज की मौत हो गई। इसके अलावा नवदिया धनेश के श्यामलाल, जगाधर, रामसरन, बांसखेड़ा के रामचंद्र और मथना जप्ती की मुन्नी देवी घायल हो गईं। दो महिलाओं की मौत की खबर सोमवार सुबह उनके गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लग गया। यात्रा में साथ गए अन्य लोगों के घरवाले अपनों का हालचाल लेने में जुट गए। फोन पर संपर्क साधा, तो कोई ईश्वर से सलामती की दुआएं करने में लग गया। जहां तीर्थयात्रा से वापस आने पर लोगों के स्वागत की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातमी माहौल है। कोकिला देवी के दो बेटे श्रीराम (40), गयादीन (35) और एक बेटी है। सभी विवाहित हैं। नन्ही देवी के तीन बेटे और पांच पुत्रियां है। इन सभी की भी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें