फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत की ट्राली से कुचलकर वृद्ध की मौत

Fri, 08 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 अवैध रेत खनन कर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर निवासी 55 वर्षीय कलीचरन शुक्रवार को माधोटांडा आए थे। बाजार से सामान लेकर वह पैदल गांव जा रहे थे। मढ़ी के पास पहुंचने पर खारजा नहर से अवैध खनन कर तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ट्राली उन्हें रौंदते हुए निकल गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना गांव व परिवार वाले मौके पर पहुंचे और बाइक से ट्रैक्टर ट्राली का पीछा लेकिन वह नहीं मिला। सूत्रों की मानें तो ट्रैक्टर ट्राली माधोटांडा का है। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक जसपाल सिंह व सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में ले लिया है। उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की तलाश की जा रही है। उधर, मृतक की दिव्यांग पत्नी और पांच बच्चों का रो रो बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें