शहर सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़े शव वाहन।संवाद
पीलीभीत। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते सीएमओ कार्यालय परिसर में दो शव वाहन खड़े-खड़े खराब हो रहे हैं। इन शव वाहनों को किसी सीएचसी पर नहीं पहुंचाया जा रहा।
हादसे या अन्य कारणों से सीएचसी में जान गंवाने मृतक के परिजन शव घर ले जाने को निजी वाहनों की तलाश में भटकते हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला मुख्यालय पर चार शव वाहन मुहैया कराए गए हैं। इनमें दो शव वाहनों का उपयोग तो जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में हो रहा है।
मगर दो वाहन सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़े-खड़े खराब हो रहे हैं। जिम्मेदार इन वाहनों को सीएचसी पर नहीं भेज रहे, जिससे कि मृतकों के परिजन को निजी वाहनों की तलाश में भटकना न पड़े।
अधिकांश परिजन को नहीं होती है शव वाहन की जानकारी : जिम्मेदारों की उदासीनता का हाल यह है कि मृतकों के परिजनों को इन वाहनों को जानकारी भी नहीं दी जाती। म
रीज की मृत्यु होने पर विभागीय कर्मचारी ही उन्हें निजी वाहन से ले जाने की सलाह देते हैं। अधिकांश परिजन जानकारी के अभाव में निजी वाहनों से शव ले जाने में काफी पैसा खर्च करते हैं।