फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मौत के बाद दो दिन घर में पड़ा रहा महिला का शव

विज्ञापन
पूरनपुर के गांव चाट फिरोजपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस स्रोत 
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव चाटफिरोजपुर निवासी जितेंद्र की पत्नी जालिपा की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जालिपा के मायके वालों ने पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। दो दिन तक महिला का शव घर में पड़ा रहा। मायके और ससुराल वालों में पंचायत चलती रही। समझौता न होने पर सोमवार दोपहर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


थाना घुंघचाई के गांव सिकराना निवासी कमलेश की पुत्री जालिपा की शादी वर्ष 2015 में गांव चाटफिरोजपुर निवासी जितेंद्र से हुई थी। शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया। शनिवार रात जालिपा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पर जालिपा के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
शनिवार रात से सोमवार दोपहर तक दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। समझौता न होने पर सोमवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने जालिपा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में 17 मई को विवाद के बाद जालिपा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका की दो संतानों में सात साल की पुत्री और पांच साल का पुत्र है। पंचायत में मायके पक्ष के लोग जितेंद्र के नाम की जमीन बच्चों के नाम और उनका वारिस मामा और नाना को बनाने का दबाव बना रहे थे। समझौता न होने पर पुलिस को जालिपा की मौत की सूचना दी गई।
कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पति-पत्नी में हुए विवाद पर जालिपा की जहर खाने से मौत होने और दो दिन तक पंचायत के चलते सूचना पुलिस को न देना पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें