फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दोस्त के साथ घूमने आए युवक का शव अप्सरा नदी में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दोस्त के साथ घूमने आए युवक का शव थाना जहानाबाद क्षेत्र की अप्सरा नदी में उतराता मिला। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जिला बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव मजरा हुसैनगंज गौटिया निवासी थान सिंह का पुत्र रूपेंद्र सिंह (18) दो दिन पूर्व गांव के वीरपाल के साथ घूमने के लिए घर से निकला। वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार शाम रूपेंद्र सिंह का शव थाना जहानाबाद क्षेत्र के बरेली रोड पर स्थित खमरिया पुल के समीप अप्सरा नदी में उतराता हुआ मिला।
शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर थाना जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवावाया। परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला ने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि शव कहीं पीछे से बहकर आया है। युवक की मौत के मामले में नवाबगंज थाना पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें