पीलीभीत। खाली पड़े प्लॉट में सोमवार को एक युवक का शव मिला था। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से परिवार वालों ने उसकी कन्हईलाल के रूप में पहचान की। युवक तीन दिन से लापता था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहतशित निवासी निर्मला शर्मा के महिला थाने के सामने पड़े खाली प्लाट में सोमवार को सुबह करीब दस बजे एक युवक का मुंह के बल शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीधा किया और शिनाख्त को लेकर मौजूद लोगों से पूछताछ की। मगर मौजूद भीड़ शव की शिनाख्त नहीं कर पाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। शिनाख्त को लेकर शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर किया। सुबह सदर कोतवाली के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी माखनलाल ने अपने बड़े भाई कन्हईलाल (25) पुत्र दाताराम मौर्या के रूप में की। माखन लाल ने बताया कि 16 जुलाई से उसका भाई लापता था। पहले भी कई बार कई-कई दिनों तक लापता रहने के बाद वापस लौट आता था। वह नशे का आदी था। मौत कैसे हुई, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दे सका। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिवार को सौंप दिया। परिवार वाले घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सके।