पीलीभीत। गोदाम से राशन लेकर आ रहे कोटेदार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। दूसरे हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव नवादा श्यामपुर निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनके बड़े भाई हरवंश (40) की गांव में राशन कोटे की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोसी गांव खमरिया दलेलगंज गए हुए थे। इसके बाद वहां से घर पैदल ही लौट रहे थे। इसी दौरान गोदाम से राशन दुकान पर पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित गति से भाई को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोटेदार की मौत से घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर इसी थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर गौनेरा गौंटिया निवासी तुलसी राम 16 जुलाई को अपनी ससुराल न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव सड़ा बाइक से गया था। देर शाम को ससुराल से लौट रहा था। बरेली हाईवे पर जहानाबाद तिराहे के पास रात में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुलसीराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार वाले शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान सोमवार को तुलसीराम की मौत हो गई। इसी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।