गांव जगतपुर को जाने वाले रास्ते पर टूटी पुलिया पर श्रमदान करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण।
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव शीतलपुर से सटे टाइगर रिजर्व जंगल की ओर जाने वाले रास्ते में बाढ़ का पानी आ जाने से जगतपुर चेकपोस्ट की पुलिया कट गई थी। इससे आवागमन ठप हो गया थाा।
खन्नौत नदी में आई बाढ़ से पुलिया चार दिन पूर्व कट गई थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने श्रमदान से पुलिया का पाइप सही कर उसके ऊपर मिट्टी डालकर रास्ता शुरू करा दिया। जंगल के पार रहने वाले करीब 15 परिवारों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। टाइगर रिजर्व एरिया होने के कारण ग्रामीणों को आज तक पक्की सड़क नहीं मिल सकी है। संवाद