फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में घुसे मगरमच्छ को देर रात पकड़ कर नदी में छोड़ा

Sat, 15 Jul 2023 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मगरमच्छ को पिंजरे में कैद करती रेस्क्यू टीम। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला नखासा में आबादी के बीच पहुंचे मगरमच्छ को दिन भर के प्रयास के बाद देर रात वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। उसे शहर से बाहर नदी में छोड़ दिया गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नखासा में बृहस्पतिवार शाम नाले से निकलकर मगरमच्छ आबादी में पहुंच गया। मगरमच्छ देख मोहल्ले में भगदड़ मच गई। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास किए गए, लेकिन पुलिया के नीचे छिप जाने से सफलता नहीं मिल सकी। देर रात टीम ने फिर प्रयास किया, इसके बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें