फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लाइन का तार टूटने से रातभर बाधित रही बिजली

Sat, 15 Jul 2023 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लाल रोड पर लाइन का तार टूटने से कई मोहल्लों की बिजली रात भर प्रभावित रही। इसके अलावा मौर्य मार्केट की तरफ फाल्ट आ जाने से वहां के लोगों को रात 11 बजे से सुबह तक बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

रोजाना हो रही अघोषित कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। आए दिन हो रहे फाल्ट शहर में कई-कई घंटे तक बिजली प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी लाइनों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। देर रात तार टूटने से शहर के कई मोहल्ले इससे प्रभावित हुए है। लाल रोड पर बिजली लाइन में फाल्ट आ जाने से कई मोहल्ले में बिजली गुल हो गई। इसके अलावा शहर के मौर्य मार्केट के पास स्थित लोगों के घरों में रात 11 बजे के बाद बिजली ही नहीं मिल सकी। जिसे सुबह जाकर सही किया जा सका।
वहीं शहर के खकरा फीडर,चंदोई गांव में स्कूल के पास, नई बस्ती, पंजाबियान, एकता सरोवर, लकड़ी मंडी, सर्राफा मार्केट, बाजार गेट, अवध नगर कॉलाेनी, रामा कॉलेज की पीछे, आवास विकास, केजीएन, बेनहर स्कूल के पास आदि जगहों पर कई घंटों की कटौती से लोग परेशान होते रहे। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां व्यवस्था को सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें