फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दंपती को डंडों से पीटा, लोहे की राॅड के वार से पुत्र की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। गांव के कुछ लोगों ने ग्रामीण को रास्ते रोककर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जानकारी के बाद बचाव करने पहुंची पत्नी और पुत्र को भी पीटा। लोहे की राॅड के वार से पुत्र की हालत बिगड़ गई। उसका बरेली में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निसरा निवासी आरिश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही मोनिश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसकी उक्त युवक रंजिश मानने लगा। आरोप है कि 31 जुलाई 2024 की रात दस बजे रंजिश के चलते युवक ने अपने भाई दानिश, अर्सलान व पिता शकील उर्फ बुद्धा के साथ उसे निसरा अड्डे पर घेर लिया। गालीगलौज करने के बाद डंडों व हाॅकी से बुरी तरह पीटा। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।
मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने बमुश्किल बचाया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पत्नी नईमा और पुत्र आरिफ को भी आरोपियों ने पीटा। लोहे की रॉड के वार से पुत्र आरिफ की हालत बिगड़ गई। घायलों ने जहानाबाद के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। पुत्र को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें