फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कचरा डालने से मना करने पर घर में घुसकर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर के सामने कचरा डालने से मना करने पर पड़ोस के लोगों ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी सीमा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 जून 2024 को रात करीब नौ बजे पड़ोस के रहने वाले छत्रपाल उसके घर के सामने कूड़ा डाल रहे थे। जिसका उसके पति ने विरोध किया।
आरोप है कि इस पर छात्रपाल, केशव, वरुण वाजपेयी, गीता के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए और पति को बुरी तरह पीटा। उनके साथ भी हाथापाई की। शोर शराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कराया। मारपीट से दोनों के चोटें आईं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें