फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव के रिसॉर्ट में पहले भी दो दंपति की हो चुकी मौत

Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेटी-दामाद का शव मालदीव से दिल्ली देर रात तक पहुंचने की सूचना पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय नेता अजमेर सिंह छीना अपने परिचितों के साथ रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। दंपति का अंतिम संस्कार बिलासपुर में सोमवार को होगा। मालदीव के जिस रिसॉर्ट में दंपति की संदिग्ध मौत हुई, उस रिसॉट में इससे पहले भी ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं। राइस मिलर्स नेता अजमेर सिंह छीना ने बताया कि कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने घटना पर दुख व्यक्त करने के साथ मामले की गहनता से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राइस मिलर नेता अजमेर सिंह छीना ने बताया कि पुत्री-दामाद की मौत क्यों और कैसे हुई? स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मालदीव के जिस रिसॉर्ट में पुत्री-दामाद की डूबने से मौत होने की जानकारी दी जा रही है, उसमें पहले भी इसी तरह दो दंपति की संदिग्ध मौत होने की जानकारी लगी है। अब पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया से इस संबंध में वार्ता हुई है। उन्होंने पूरे मामले की गहनता से जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात तक पुत्री का शव विमान से दिल्ली पहुंचेगा। वह अपने परिवार और करीबियों के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुत्री-दामाद का शव सोमवार को बिलासपुर ले जाया जाएगा। दोनों का एक ही चिता पर बिलासपुर में अंतिम संस्कार होगा।  

घटना पर व्यापारियों ने व्यक्त किया दुख
पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की हाजी लाडले के प्रतिष्ठान में हुई शोकसभा में व्यापारी नेता अजमेर सिंह छीना की पुत्री, दामाद की मौत की घटना पर दुख व्यक्त किया गया। शोकसभा में हाजी लाडले, दुष्यंत शुक्ला, हरगोविंद बाजपेई, राजेंद्र कुमार आर्य, जितेंद्र गुप्ता, जावेद मंसूरी, बलराम आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें