फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नोटबंदी से 15 साल पिछड़ गया देश’

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
‘नोटबंदी से 15 साल पिछड़ गया देश’
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम भदसरा मे कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने रविवार को 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही क्षेत्र के लोगों को इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा एक्सईएन रणजीत चौधरी ने बिजली व्यवस्था के बेहतर होने का दावा किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इसका असर सिंचाई व घरेलू जीवन पर भी था। अब बनाए जाने वाले नए विद्युत उपकेंद्र के पूरा होने पर जनता को राहत मिलेगी। वोल्टेज की दिक्कत दूर होगी। बताया कि विद्युत उपकेंद्र दो माह में तैयार हो जाएगा। इसके बाद सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार नोटबंद कर विकास रोकने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री कहते थे कि नोटबंदी के बाद पांच लाख करोड़ का काला धन सामने आएगा, लेकिन अभी तक काला धन नहीं आया। इतना जरूर हुआ कि देश 15 साल पीछे चला गया। वार करते हुए कहा कि उन्होंने अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों का कालाधन सफेद कराने के उद्देश्य से लाखों आधार कार्ड अपने पास जमा करा लिए। उन्हीं पर कालाधन सफेद कर लिया गया। गरीब मजदूर किसान हर तबके के लोग परेशान हैं। इस मौके पर जिपंस असलम जावेद, तसलीम शान खां, मोहम्मद ताहिर, डॉ. कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, बाबा जगदीप सिंह, गुरमीत सिंह, बलजीत सिंह, अनिल महेंद्रू, भोला सिंह, अख्तर खां, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें