फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्माण एजेंसी ने सड़क सही करवाने की ली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन के सामने नवनिर्मित सड़क में दरार सही करने की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी ने ले ली है। बहुत जल्द निर्माण एजेंसी इस सड़क को सही कराएगी।
विज्ञापन

कासगंज की हनु कंस्ट्रक्शन निर्माण एजेंसी ने दीपावली से पहले रेलवे स्टेशन के सामने सड़क बनवाई थी। नवनिर्मित सड़क में निर्धारित समय से पहले ही दरार पड़ गई। इससे निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने की चर्चा होने लगी।
बताया जाता है कि इस नवनिर्मित सड़क पर बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर के कोयला भरे डंपर निर्धारित समय से पहले ही दौड़ने लगे थे, इसी वजह से दरार पड़ गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने चीनी मिल के प्रबंधक को नोटिस भेजकर सड़क में पड़ी दरार को सही कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

चीनी मिल के अधिकारियों ने दरार सही कराने की जिम्मेदारी लेना तो दूर नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। उसके बाद लोगों ने निर्माण एजेंसी पर सड़क की दरार सही करने का दबाव बनाया। निर्माण एजेंसी ने दरार सही कराने की जिम्मेदारी ले ली। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि बहुत जल्द निर्माण एजेंसी सड़क में पड़ी दरार को सही करा देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें