फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक ही परिवार के चार बच्चों की बिगड़ी हालत, एक बच्ची की मौत

Sat, 19 Jul 2025 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। निसरा गांव में एक ही परिवार के चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में बच्चों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद एक बच्ची की मौत हो गई। अन्य का चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। हालांकि, बीमार होने की संभावना फूड प्वाइजनिंग बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार देर शाम का है। जहानाबाद क्षेत्र के निसरा गांव निवासी जुल्फीकार उर्फ गुड्डू के परिवार में 11 वर्षीय पुत्री जोया, पुत्र हसन (9), अलशिफा (5) पुत्री इकरार व हसन (13) पुत्र जुम्मा की बृहस्पतिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द के साथ उल्टी भी होने लगी। बताया जा रहा है कि सभी ने कोल्डड्रिंक और प्याज की पकौड़ी खाई थी।
स्थिति देख परिजन घबरा गए। सभी को आनन फानन में शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान जोया की मौत हो गई। अन्य की हालत में सुधार हो गया। सूचना पर देर रात कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। जुलफिकार ने पुलिस को लिखित पत्र दिया। इसमें कहा कि उसकी पुत्री जोया को पूर्व से ही पेट में दर्द की समस्या थी। दर्द होने पर वह मेडिकल से दवा लाकर उसे खिला देते थे। इससे उसका दर्द रुक जाता था। बृहस्पतिवार को भी दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन इससे पूर्व रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दर्द होने से पहले पुत्री ने परिवार के अन्य बच्चों के साथ कोल्ड ड्रिंक और पकौड़ी खाई थी। इससे परिजन घबरा गए और अन्य बच्चों को भी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया दिया। जहां पता चला कि खाने-पीने से बच्चों को कोई दिक्कत नहीं हुई है। किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहते हुए पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से खाने-पीने से परेशानी न होने की बात कहकर पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें