पूरनपुर। भीषण गर्मी में गांव चंदिया हजारा के उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा दिशा पुत्री सुरजीत की हालत बिगड़ गई। बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत की जानकारी पर शिक्षक ने उसे घर भिजवा दिया। परिजन ने दिशा को चिकित्सक को दिखाकर दवाई दिलवाई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदिया हजारा में 189 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार को 164 बच्चे स्कूल आए थे। भीषण गर्मी के चलते बच्चे परेशान रहे। इस दौरान कक्षा छह की छात्रा दिशा की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसने सांस लेने में हो परेशानी होने की जानकारी शिक्षक को दी। शिक्षक ने दिशा को उसके घर पहुंचा दिया। प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि स्कूल में बिजली कनेक्शन तो है। मगर रोस्टिंंग और आए दिन आपूर्ति ठप रहने से इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
दो स्कूलों में नहीं है बिजली कनेक्शन
पूरनपुर। गांव खाता में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से स्कूली बच्चों को असुविधा होती है। इसके अलावा गांव चतलुआ के कंपोजिट स्कूल और सात झाल के प्राथमिक स्कूल में बिजली कनेक्शन नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव चतलुआ और सात झाल के स्कूल में बिजली आपूर्ति न होने से सोलर सिस्टम का प्रस्ताव भिजवाया गया है।