फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बमरौली के प्रधान और सचिव के खिलाफ शिकायत की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। प्रदेश के पंचायत राज विभाग के संयुक्त निदेशक आरएस चौधरी ने डीएम संजय कुमार सिंह को ग्राम पंचायत बमरौली के प्रधान और सचिव के खिलाफ शिकायत की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बमरौली निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने पिछले सप्ताह प्रदेश के पंचायती राज संयुक्त निदेशक को पत्र भेजकर कहा था कि उनके गांव के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया है। इस मामले की शिकायत जिला स्तर के अधिकारियों से की गई है, लेकिन जांच करने में हीला हवाली बरती जा रही है।
पंचायत राज विभाग के संयुक्त निदेशक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को नियमानुसार जांच कराने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त निदेशक के इस निर्देश की प्रतिलिपि शिकायतकर्ता अनिल मिश्रा को भी मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें